लाइव न्यूज़ :

यूपी के बुलंदशहर में गड्ढ़े से मिला 12 साल की बच्ची का शव, 6 दिन पहले हो गई थी लापता, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 3, 2021 09:14 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 साल की एक बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार था। उसे हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर में 12 साल की बच्ची की हत्या के मामले में हिमाचल प्रदेश से आरोपी गिरफ्तारबच्ची 6 दिन पहले लापता हो गई थी, गांव के ही एक शख्स के घर के पास गड्ढे में कल मिला था शवफिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, गिरफ्तार आरोपी का नाम हरेंद्र है और उसकी उम्र 22 साल है

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 12 साल की एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची 6 दिन पहले अपने गांव से लापता हो गई थी और मंगलवार शाम उसका शव गांव के ही एक शख्स के घर के करीब गड्ढे में दफनाया हुआ मिला। शख्स को हिमाचल प्रदेश के शिमला से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीटीवी के अनुसार पुलिस ने बताया कि हरेंद्र नाम के आरोपी की उम्र 22 साल है। हरेंद्र दिल्ली में मजदूर के तौर पर काम करता है और जिस शाम बच्ची लापता हुई उस दिन ये शख्स अपने घर पर मौजूद था।

बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, 'ऐसा लगता है कि बच्ची का मर्डर किया गया है। यौन उत्पीड़न की आशंका को भी खारिज नहीं किया जा सकता है। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।' 

बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि लड़की 25 फरवरी की शाम अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान लड़की को प्यास लगी और उसने कहा कि वो पानी पीने घर जा रही है।

पुलिस के अनुसार माता-पिता ने 28 फरवरी को बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची खेत में अपनी मां और दो बहनों के साथ काम कर रही थी और जिस घर के पास उसका शव मिला है वो इस खेत से 100 मीटर की दूरी पर ही है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची पानी पीने के लिए घर गई थी लेकिन जब बहुत देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी तो उसकी बहनें भी उसे खोजने घर चली गईं। वहां उसे न पाने पर उन्हें लगा कि बच्ची वापस खेत पर चली गई है। हालांकि वापस खेत पहुंचने पर भी बच्ची नहीं मिली।

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बहुत देर बाद वे जब वापस खेत की लौटीं तो उन्हें नशे में धुत एक शख्स नजर आया था लेकिन बच्ची नहीं थी। बहरहाल इसके बाद करीब दो दिन तक परिजन बच्ची को खोजते रहे और फिर 28 फरवरी को पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि जब लोगों ने लड़की को मंगलवा को पुलिस के साथ खोजना शुरू किया तो उन्हें एक घर के अंदर ऐसी जगह नजर आई जिसे देख कर लग रहा था कि हाल में यहां गड्ढ़ा खोदा गया है। लोगों ने जब इसे और खोदा तो बच्ची का शव नजर आ गया। पुलिस ने बताया है कि मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

बच्ची का शव जिस घर में गड्ढे से मिला है, यहां बाप-बेटे रहते हैं। पिता को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बेटा तब फरार था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...