लाइव न्यूज़ :

अपहृत बेटी की बरामदगी के लिए चौकी प्रभारी राम रतन सिंह ने मांगे एक लाख रुपए, नहीं दिया रिश्वत, पिता ने दी जान, पढ़ें सुसाइड नोट

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:02 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में पिता ने जान दे दी। अपहृत बेटी की बरामदगी के लिए दारोगा ने ओक लाख मांगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि चौकी प्रभारी राम रतन सिंह ने उससे बेटी की बरामदगी के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।रिश्वत के पैसों की व्यवस्था नहीं कर पाने से क्षुब्ध होकर शिशुपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चौकी प्रभारी दारोगा राम रतन सिंह और साथी सिपाही मौके पर पहुंच गए और शिशुपाल की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया।

बरेलीः बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में कथित रूप से अपहृत बेटी की बरामदगी के लिए दारोगा द्वारा मांगे गए एक लाख रुपए नहीं दे पाने पर एक व्यक्ति ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र के मऊ चंद्रपुर गांव की रहने वाली एक किशोरी गत आठ अप्रैल को लापता हो गई थी। उसके पिता शिशुपाल ने उसके अपहरण की तहरीर रामनगर चौकी में दी थी। आरोप है कि चौकी प्रभारी राम रतन सिंह ने उससे बेटी की बरामदगी के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि रिश्वत के पैसों की व्यवस्था नहीं कर पाने से क्षुब्ध होकर शिशुपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलने पर चौकी प्रभारी दारोगा राम रतन सिंह और साथी सिपाही मौके पर पहुंच गए और शिशुपाल की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सुसाइड नोट में शिशुपाल ने आत्महत्या के लिए दारोगा राम रतन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। वह नोट पढ़ने के बाद सिंह ने उसे फाड़ कर अपनी जेब में रख लिया। इस पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और दारोगा तथा अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की।

साथ ही जेब में रखे सुसाइड नोट के टुकड़े भी छीन लिये। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर मिल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह तथा आंवला, अलीगंज और सिरौली थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इसमें सिपाही धीरज और अर्जुन समेत कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सजवान ने बताया ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चौकी प्रभारी राम रतन सिंह को हटा दिया गया है और उसके द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने के आरोप की जांच की जा रही है।

अगवा लड़की के पिता शिशुपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी आठ अप्रैल को सुबह शौच के लिए गई थी तभी बंटी, मुकेश तथा दिनेश मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसका अपहरण कर ले गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने