लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: बरेली मे आधी रात प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या, एकतरफा इश्क में युवक ने ली युवती की जान

By भाषा | Updated: June 9, 2020 18:13 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली और बिजनौर में दो घटनाएं हुईं। बरेली में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी को इतनी पिटाई की गई की उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर बिजनौर में एकतरफा इश्क कर रहे युवक ने युवती की जान ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार मध्यरात्रि के बाद लगभग दो बजे प्रेमिका ने फोन करके शिव को घर पर बुलाया, वहां परिजन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।लहूलुहान पड़े शिव को घर वाले उठा कर फरीदपुर के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले गए। बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन शिव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया

बरेली/बिजनौरः जिले के फरीदपुर कस्बे में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने गये एक युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर उसकी इतनी पिटाई की गई की उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संसार सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी युवक शिव उर्फ़ शिवम (20) का एक लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिंह ने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि के बाद लगभग दो बजे प्रेमिका ने फोन करके शिव को घर पर बुलाया, वहां परिजन ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने शिव को बंधक बनाकर बहुत पीटा। इसकी सूचना पाकर शिव के घर वाले रात तीन बजे लड़की के घर पहुंचे। सिंह ने बताया कि लहूलुहान पड़े शिव को घर वाले उठा कर फरीदपुर के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले गए।

वहां से उसे बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन शिव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया कि लड़की के पिता और भाई के खिलाफ थाना फरीदपुर में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एकतरफा प्यार के मामले में युवक ने एक युवती की शादी तय होने से नाराज होकर कथित रूप से चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप गुप्ता के अनुसार मंडावर थाने के तहत आने वाले गांव इनामपुरा में युवक मरगूब ने एक युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से तीन बार वार किए। उन्होंने बताया कि उसने बाद में खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया। दोनों को गंभीर हालत मे उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया जहां देर रात युवती की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार मरगूब इस युवती से एकतरफा प्यार करता था और 10 जून को युवती का निकाह होने जा रहा था जिससे नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

मेघालय में नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

मेघालय में पश्चिम जयंतिया हिल्स जिला पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के कथित तौर पर अपहरण और बलात्कार के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है। वह 15 वर्षीय लड़की को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के लमश्नोंग ले गया था।

नाबालिग लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ पांच जून को अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पश्चिम जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक लाकादोर सियाम ने कहा कि मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने छह जून को आरोपी को लमश्नोंग से गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को बचाया।

एसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान शख्स ने खुलासा किया कि उसने इससे पहले अपने परिवार की चार अन्य नाबालिग लड़कियों का भी यौन उत्पीड़न किया था। सियाम ने बताया कि लड़कियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके खिलाफ कुल पांच मामले अलग से दर्ज किए गए हैं और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। 

युवती ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया

महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीया युवती ने दो युवकों पर कथित रूप से उसे अगवाकर सामूहिक बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खन्ना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनील कुमार शुक्ला ने बताया, "25 वर्षीय युवती चार जून की शाम रहस्यमय तरीके से अपने घर के दरवाजे से लापता हो गयी थी, जो रविवार को खुद अपने घर पहुंच गई है।"

युवती द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर उन्होंने बताया कि "युवती ने दो युवकों पर उसे मोटरसाइकिल से अगवाकर ले जाने और सुरहा गांव में तीन दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया है।" एसएचओ शुक्ला ने बताया कि "युवती के जेठ ने पांच जून को उसके (युवती) गुमशुदा होने की सूचना थाने में दर्ज करवाई थी। अब युवती द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने की शिकायत पर जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों नामजद युवकों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।"

किरायेदार की नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर शहर में किरायेदार की नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने रविवार दोपहर हुई घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद औसा के एक स्कूल में शिक्षक परमेश्वर पावले को गिरफ्तार किया गया। सहायक निरीक्षक संजय पवार ने कहा, ''बच्ची और उसकी मां सुशीला देवी नगर इलाके में पावले के घर में किराये पर रहते हैं। उसने पावले के खिलाफ छेड़छाड़ और उत्पीड़न की शिकायत की। हमने पावले को भादंसं की धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न करने और पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिजनौरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला