UP Ki Taja Khabar: बलिया में हिंसक झड़प, दो की मौत, दोनों पक्षों के कुल 8 व्यक्ति घायल

By भाषा | Published: May 6, 2020 02:44 PM2020-05-06T14:44:12+5:302020-05-06T14:44:12+5:30

उत्तर प्रदेश के बलिया में दो पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। इस हिंसक झड़प में 2 लोग की जान चली गई। दोनों पक्ष की ओर से कई लोग घायल घायल हो गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने मंगलवार शाम घटनास्थल का दौरा किया।

uttar pradesh ballia crime cm yogi adityanath police Violent clashes two killed 8 people injured both sides | UP Ki Taja Khabar: बलिया में हिंसक झड़प, दो की मौत, दोनों पक्षों के कुल 8 व्यक्ति घायल

पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (file photo)

Highlightsआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाराणसी के एक सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती वसीम (50) की बुधवार तड़के मौत हो गई।हिंसक झड़प की घटना में हमजा उर्फ फरदीन खान (16) की मौत हो गई थी तथा दोनों पक्षों के कुल 8 व्यक्ति घायल हो गए थे।

बलियाः बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसक झड़प की घटना में घायल एक व्यक्ति की बुधवार उपचार के दौरान मौत हो गई और हिंसा में अब तक दो लोग मारे जा चुके हैं।

पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाराणसी के एक सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती वसीम (50) की बुधवार तड़के मौत हो गई। गौरतलब है कि सोमवार रात हिंसक झड़प की घटना में हमजा उर्फ फरदीन खान (16) की मौत हो गई थी तथा दोनों पक्षों के कुल 8 व्यक्ति घायल हो गए थे।

पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के साथ ही तीन पुलिस उपाधीक्षक, आठ थानाध्यक्ष, पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने मंगलवार शाम घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने स्थिति सामान्य होने का दावा किया है।

बलिया जिले के सिकन्दरपुर में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये। इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने बताया कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोनू चौरसिया और जमशेद के बीच मोटरसाइकिल से धक्का लग जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

आरोप है कि उसके बाद जमशेद अपने साथियों के साथ सोनू के घर पहुँचा और हमला कर दिया। इस घटना में सोनू समेत पांच लोग जख्‍मी हो गये। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रामधारी चौरसिया (75) को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। सोनू की शिकायत पर सिकन्दरपुर थाने में भारतीय दंड विधान की हत्या, अपशब्द देने और मारपीट के आरोप की धारा में सात व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जमशेद, बिलाल, जावेद, शमशुल, हैदर और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। बहरहाल, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के मद्देनजर गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Web Title: uttar pradesh ballia crime cm yogi adityanath police Violent clashes two killed 8 people injured both sides

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे