लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में करते थे काम, सीमा पार करने की कोशिश में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2019 13:03 IST

इन पांचों बांग्लादेशियों की पहचान बक्कर (20), मोहम्मद जलील (22), मोहम्मद रूबेल (20), मोहम्मद महबूब (20) और मोहम्मद मासूम (19) के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देटिर्की ने बताया कि इन पांचों ने दावा किया कि वे कुलगाम में राजमिस्त्री का काम करते थे और अब अपने घर जाना चाहते थे।उनके बैग में से कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली हैं। हालांकि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में नौकरी करने वाले पांच बांग्लादेशियों को यहां सीमा पार कर अपने देश जाने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीआईजी अमृतलाल टिर्की ने बताया कि ये बांग्लादेशी पड़ोसी देश के ठाकुरगांव जिले के निवासी हैं। इन्होंने दावा किया है कि वे रोजगार के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रहते थे और बुधवार को ही किशनगंज आए थे।

उन्होंने बताया कि किशनगंज रेलवे स्टेशन से अंतरराष्ट्रीय सीमा 30 किलोमीटर दूर ही है लेकिन फिर भी उन्होंने यहां रहने और गुरुवार को सुबह अपने देश लौटने की योजना बनाई थी। टिर्की ने कहा, ‘‘ हमें इस बीच, बांग्लादेशियों के बारे में और उनके सीमा पार करने की योजना की जानकारी मिली।

उन्होंने जैसे ही बीएसएफ कर्मियों को देखा, वे डर गए और भागने लगे, लेकिन कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।’’ उन्होंने बताया कि इन पांचों बांग्लादेशियों की पहचान बक्कर (20), मोहम्मद जलील (22), मोहम्मद रूबेल (20), मोहम्मद महबूब (20) और मोहम्मद मासूम (19) के तौर पर हुई है।

टिर्की ने बताया कि इन पांचों ने दावा किया कि वे कुलगाम में राजमिस्त्री का काम करते थे और अब अपने घर जाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘ उनके बैग में से कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली हैं। हालांकि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।’’

बीएसएफ के डीआईजी ने कहा, ‘‘ भारत-बांग्लादेश सीमा के पास झरझरे इलाके में खुफिया जानकारी के बाद ‘हाई अलर्ट’ है। ऐसी खबर मिली थी कि अनुच्छेद 370 से जुड़े घटनाक्रमों के बाद आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए गश्त और निगरानी तेज कर दी गई है और होटलों को भी बंद कर दिया गया है। ’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबांग्लादेशजम्मू कश्मीरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला