अपनी मां के नाजायज संबंधों से परेशान थी 19 वर्षीय बेटी, पत्थर से कुचलकर कर दी निर्मम हत्या

By अनुराग आनंद | Published: February 4, 2021 08:13 AM2021-02-04T08:13:07+5:302021-02-04T08:33:22+5:30

सोमवार रात को तमिलनाडु के मदुरै जिले में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में एक 19 वर्षीय लड़की को गिरफ्तार किया गया है।

Upset over mother’s illicit affair, teenager brutally bludgeons her to death with grinding stone | अपनी मां के नाजायज संबंधों से परेशान थी 19 वर्षीय बेटी, पत्थर से कुचलकर कर दी निर्मम हत्या

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsकथित तौर पर किशोरी अपनी मां के नजायज संबंधों को लेकर बेहद परेशान थी।मां के एक्सट्रामैरिटल अफेयर की वजह से मां-बेटी में अक्सर बहस होती रहती थी।

नई दिल्ली: तमिलनाडु के मदुरै से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। इस घटना में एक 19 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि लड़की ने अपनी मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की पहचान मीनामबलपुरम के एस वंजिमाला के रूप में की है, जिसका कथित तौर पर विवाहेतर संबंध था। महिला के 19 साल की बेटी की पहचान एस ओमसकथी के रूप में हुई है। बेटी ने मां के अवैध संबंधों से परेशान होकर उसे चेतावनी दी थी।

इसके बाद दोनों के बीच तनाव इस हद तक बढ़ा कि बेटी ने अपनी मां की हत्या करने का फैसला ले लिया। पुलिस ने बताया कि मां-बेटी की जोड़ी के बीच अक्सर बहस होती रहती थी।

किशोरी ने अपनी मां के सिर पर पत्थर से प्रहार किया था-

महिला अपनी बेटी के कहने पर कथित विवाहेत्तर संबंध को खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद अपनी मां से परेशान ओमसकथी ने सोमवार की रात एक पत्थर से महिला के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

इसके बाद पड़ोस की लोगों ने महिला को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने 19 साल की ओमशक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कर्नाटक में कुछ माह पहले रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक घटना सामने आया था- 

बता दें कि अभी कुछ माह पहले नवंबर 2020 को कर्नाटक में रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला सामने आया था। दरअसल, पिछले साल नवंबर में कर्नाटक के हावेरी जिले में एक विधवा महिला के साथ उसके 21 वर्षीय बेटे द्वारा कथित रूप से बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला, अपने पति की मृत्यु के बाद, अपने सौतेले बेटे और कुछ अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाती थी। वह बेटा परेशान था क्योंकि वह चाहता था कि वह केवल उसके साथ ही यौन संबंध बनाए। उसने महिला से अन्य पुरुषों के साथ संबंध तोड़ने के लिए कहा, लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया। इससे क्रोधित होकर उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।
 

Web Title: Upset over mother’s illicit affair, teenager brutally bludgeons her to death with grinding stone

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे