लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः सवारियों से भरे टेम्पो पर अनियंत्रित गैस टैंकर पलटा, चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत और सात अन्‍य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2023 18:54 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने सोमवार को बताया कि आज अपराह्न वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर मोहनगंज के निकट विक्रमपुर मोड़ पर एक अनियंत्रित गैस टैंकर के सवारियों से भरे टेम्पो पर पलट गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों नें किसी तरह गंभीर रूप से घायलों को निकाला। 30 से 45 वर्ष उम्र के पांच पुरुष सहित कुल नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

प्रतापगढ़ः  प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर थाना लीलापुर क्षेत्र में सोमवार को अपराह्न एक अनियंत्रित गैस टैंकर के सवारियों से भरे टेम्पो पर पलट जाने से चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी और सात अन्‍य घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने सोमवार को बताया कि आज अपराह्न वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर मोहनगंज के निकट विक्रमपुर मोड़ पर एक अनियंत्रित गैस टैंकर के सवारियों से भरे टेम्पो पर पलट गया। उन्‍होंने बताया कि स्थानीय लोगों नें किसी तरह गंभीर रूप से घायलों को निकाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज ले गयी, जहां चिकित्सकों ने 35 से 40 वर्ष उम्र की तीन महिलाओं, 12 वर्षीय एक किशोरी और 30 से 45 वर्ष उम्र के पांच पुरुष सहित कुल नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

मिश्रा ने बताया कि इनके अलावा विमला (38), अकबाल बहादुर सिंह (55) व पांच अन्य (जिनकी पहचान नहीं हो सकी) समेत कुल सात लोगों को गंभीर स्थिति में प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के शिकार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो