लाइव न्यूज़ :

यूपीः महिला से सामूहिक बलात्कार का वीडियो वायरल, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 2, 2019 13:09 IST

24 साल की एक महिला अपने जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में छह युवकों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोका। पाठक ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर जीजा को पेड़ से बांध कर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले के छह आरोपियों में से चार की वीडियो के आधार पर पहचान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 सेकेंड का यह वीडियो 28 अक्टूबर का है।

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ चार दिन पूर्व हुए कथित सामूहिक बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मऊ थाना प्रभारी (एसओ) अरुण पाठक ने शनिवार को बताया ‘‘सोशल मीडिया पर सामूहिक बलात्कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले के छह आरोपियों में से चार की वीडियो के आधार पर पहचान हो चुकी है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर विक्की गर्ग, कुलदीप, डीजे और कारतूस के अलावा दो अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, लूटपात और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि 14 सेकेंड का यह वीडियो 28 अक्टूबर का है। उन्होंने बताया कि 24 साल की एक महिला अपने जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में छह युवकों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोका। पाठक ने बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर जीजा को पेड़ से बांध कर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पीड़ित महिला का दावा है कि उसने घटना के ही दिन मऊ थाना पहुंच कर मौखिक तौर पर पूरी जानकारी पुलिस को दी लेकिन उसे डांट कर भगा दिया गया। महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद वह खुद पुलिस अधीक्षक से मिली, तब मुकदमा दर्ज किया गया।

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास