लाइव न्यूज़ :

UP News: वाराणसी में अपने ही परिवार का कातिल बना शख्स, पत्नी और 3 बच्चों को मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2024 17:37 IST

UP News: एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई है तथा मृतका का पति राजेंद्र फरार है

Open in App

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के चार लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जिसमें पत्नी, दो बेटे और एक बेटी शामिल है। 

पुलिस के अनुसार, भेलूपुर थाने के भैदैनी क्षेत्र में राजेंद्र गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नीतू (45), बेटे नवनेंद्र (25) और सुबेंद्र (15) तथा बेटी गौरांगी (16) की सोमवार देर रात कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। 

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद गुप्ता घटनास्थल से फरार हो गया। उसने बताया कि गुप्ता के मकान में रहने वाले किरायेदारों ने पुलिस को मंगलवार दोपहर वारदात की सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंदसवाल ने बताया कि भेलूपुर थाने को सूचना मिली कि एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या कर दी गई है तथा मृतका का पति राजेंद्र फरार है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राजेंद्र की मां से पूछताछ की। 

बंदसवाल के अनुसार, राजेंद्र की मां ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसके बेटे और बहू के बीच रोजाना झगड़ा होता था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि राजेंद्र ने ही चारों हत्या की हैं और वह वारदात के बाद से फरार है।

बंदसवाल के मुताबिक, राजेंद्र 1997 से हत्या के एक मुकदमे का सामना कर रहा है और वह जमानत पर जेल से बाहर है। उन्होंने बताया कि वारदात सोमवार देर रात की लग रही है और घटनास्थल से पिस्तौल के खोखे बरामद किए गए है। बंदसवाल ने कहा कि राजेंद्र की तलाश जारी है और पुलिस घटना की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

टॅग्स :यूपी क्राइमवाराणसीउत्तर प्रदेशहत्याउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो