लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर जेल में कैदियों का आतंक, झड़प में पुलिस वालों की भी जमकर पिटाई

By भाषा | Updated: October 11, 2019 16:36 IST

कैदियों के दो विरोधी गुटों में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। एडीएम के अनुसार अब मामला सुलझा लिया गया है और जेल में खाना पकाने का काम फिर से शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल में कैदियों की कुछ मांगे थी जिन्हें पूरा करने के लिये उन्हें लिखित आश्वासन दे दिया गया है।एक कैदी ने खाने की गुणवत्ता खराब होने की बात कही जबकि दूसरे कैदी का कहना था कि यह खाना जेल के अन्य कैदियों द्वारा ही बनाया जाता है।

गोरखपुर जिला जेल के अंदर शुक्रवार सुबह खाने को लेकर कैदियों के दो विरोधी गुटों में जबरदस्त संघर्ष हो गया, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गये। जेल सूत्रों के अनुसार कैदियों ने बीच-बचाव करने गये कुछ जेल कर्मियों की भी पिटाई कर दी। एडीएम (शहर) राकेश कुमार श्रीवास्तव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया, '' दो कैदियों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ, इनमें से एक कैदी ने खाने की गुणवत्ता खराब होने की बात कही जबकि दूसरे कैदी का कहना था कि यह खाना जेल के अन्य कैदियों द्वारा ही बनाया जाता है।''

बाद में इस विवाद में जेल के अन्य कैदी भी शामिल हो गये और दोनों गुटो में संघर्ष हो गया। एडीएम के अनुसार अब मामला सुलझा लिया गया है और जेल में खाना पकाने का काम फिर से शुरू हो गया है। अब हालात सामान्य हो गये है और पुलिस भी जेल से वापस चली गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ तुरंत जेल पहुंच गये। सूत्रों के अनुसार कुछ कैदियों ने जेल में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मियों की भी पिटाई कर दी। जिलाधिकारी विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि ''गोरखपुर जेल में कैदियों के दो विरोधी गुट आपस में भिड़ गये। इस दौरान जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की तो वह भी इस हंगामे की चपेट में आ गये।

जेल में कैदियों की कुछ मांगे थी जिन्हें पूरा करने के लिये उन्हें लिखित आश्वासन दे दिया गया है और अब मामला पूरी तरह से शांत है।’’ जेल सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विवाद की शुरूआत गुरूवार रात को उस समय शुरू हुई जब कैदी की पुलिस अधिकारी ने पिटाई कर दी थी। यह बात जब जेल में बंद अन्य कैदियों को आज सुबह मिली तब कैदी उग्र हो गये।

गुरूवार को जब बैरक नंबर एक के दो कैदी अदालत से लौट रहे थे तभी एक पुलिस अधिकारी ने उनकी पिटाई कर दी। सूत्रों के अनुसार आज सुबह जब यह बात अन्य कैदियों को पता लगी तो उन्होंने जेल के सुरक्षाकर्मी और डिप्टी जेलर की पिटाई कर दी।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये