लाइव न्यूज़ :

यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी ने काट दी महिला की नाक, लेना चाहता था बदला, महिला ने दर्ज कराया था केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 4, 2023 22:20 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में छेड़छाड़ के केस में आरोपी चल रहे युवक ने बदला लेने की नीयत से उस महिला की नाक काट दी, जिसने तीन साल पहले उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देछेड़छाड़ के केस में आरोपी चल रहे युवक ने बदला लेने की नीयत से महिला की नाक काट दीमहिला ने आरोपी के खिलाफ तीन साल पहले दर्ज कराया था छेड़छाड़ का मुकदमायूपी के शाहजहांपुर की पुलिस ने मामले को दर्ज करके आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी है

शाहजहांपुर: महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी ने उसे सबक सिखाने के लिए हंसिये के उनकी नाक काट दी। इस संबंध में शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने बदला लेने की नीयत से गांव की एक महिला की नाक केवल इसलिए काटकर अलग कर दी क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ तीन साल पहले छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के साथ आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वो सोमवार की शाम में गांव के घर से पास के बाजार में सामान खरीदने जा रही थी। आरोपी ने महिला को सुनसान रास्ते में देखकर रोका और उसके छेड़छाड़ के संबंध में दर्ज कराई गई तीन साल पहले की रिपोर्ट के बारे में पूछा। जब महिला ने आरोपी द्वारा उसे सुनसान रास्ते में रोके जाने का विरोध किया तो वह आग-बबूला हो उठा और अपनी कमर में छुपाये हंसिये को बाहर निकाल लिया।

महिला जब तक आरोपी के इरादे को समझ पाती, उसने महिला के चेहरे पर जोरदार प्रहार किया। जिसके कारण उसकी नाक कटकर जमीन पर गिर गई। महिला के चेहरे से खून के फव्वारे छुटने लगे और वो बचाव के लिए चिखने-चिल्लाने लगी। इतने में आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ फिर से केस दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि उसने अपने खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने के बदले की भावना में हंसिया से उसकी नाक काट दी।

इस संबंध में शाहजहांपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार पर तीन साल पहले गांव की रहने वाली पीड़िता ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। सोमवार की शाम पूर्व केस के आरोपी ने महिला पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :शाहजहाँपुरउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?