यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी ने काट दी महिला की नाक, लेना चाहता था बदला, महिला ने दर्ज कराया था केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 4, 2023 10:17 PM2023-04-04T22:17:07+5:302023-04-04T22:20:14+5:30

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में छेड़छाड़ के केस में आरोपी चल रहे युवक ने बदला लेने की नीयत से उस महिला की नाक काट दी, जिसने तीन साल पहले उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।

UP: The accused of molestation cut off the nose of the woman, wanted to take revenge, the woman had filed a case | यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी ने काट दी महिला की नाक, लेना चाहता था बदला, महिला ने दर्ज कराया था केस

यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी ने काट दी महिला की नाक, लेना चाहता था बदला, महिला ने दर्ज कराया था केस

Highlightsछेड़छाड़ के केस में आरोपी चल रहे युवक ने बदला लेने की नीयत से महिला की नाक काट दीमहिला ने आरोपी के खिलाफ तीन साल पहले दर्ज कराया था छेड़छाड़ का मुकदमायूपी के शाहजहांपुर की पुलिस ने मामले को दर्ज करके आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी है

शाहजहांपुर: महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी ने उसे सबक सिखाने के लिए हंसिये के उनकी नाक काट दी। इस संबंध में शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने बदला लेने की नीयत से गांव की एक महिला की नाक केवल इसलिए काटकर अलग कर दी क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ तीन साल पहले छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के साथ आरोपी ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वो सोमवार की शाम में गांव के घर से पास के बाजार में सामान खरीदने जा रही थी। आरोपी ने महिला को सुनसान रास्ते में देखकर रोका और उसके छेड़छाड़ के संबंध में दर्ज कराई गई तीन साल पहले की रिपोर्ट के बारे में पूछा। जब महिला ने आरोपी द्वारा उसे सुनसान रास्ते में रोके जाने का विरोध किया तो वह आग-बबूला हो उठा और अपनी कमर में छुपाये हंसिये को बाहर निकाल लिया।

महिला जब तक आरोपी के इरादे को समझ पाती, उसने महिला के चेहरे पर जोरदार प्रहार किया। जिसके कारण उसकी नाक कटकर जमीन पर गिर गई। महिला के चेहरे से खून के फव्वारे छुटने लगे और वो बचाव के लिए चिखने-चिल्लाने लगी। इतने में आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ फिर से केस दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि उसने अपने खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने के बदले की भावना में हंसिया से उसकी नाक काट दी।

इस संबंध में शाहजहांपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार पर तीन साल पहले गांव की रहने वाली पीड़िता ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। सोमवार की शाम पूर्व केस के आरोपी ने महिला पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है।

Web Title: UP: The accused of molestation cut off the nose of the woman, wanted to take revenge, the woman had filed a case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे