यूपी में पति को था पत्नी पर शक, तांबे के तार से टांके लगाकर सिल दिया प्राइवेट पार्ट

By अनुराग आनंद | Published: March 21, 2021 12:47 PM2021-03-21T12:47:16+5:302021-03-21T13:14:41+5:30

शक की वजह से पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होता था। लेकिन, शनिवार को अचानक पति हिंसक हो गया और उसने पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस दौरान पति ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को भी तार से सिल दिया। 

UP Suspecting wife's fidelity, man sews her genital in Rampur | यूपी में पति को था पत्नी पर शक, तांबे के तार से टांके लगाकर सिल दिया प्राइवेट पार्ट

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsइस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला के साथ उसके पति ने न सिर्फ मारपीट की है बल्कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को तांबे के तार से टांका लगाकर सिल दिया।

टीओआई के मुताबिक, इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को खुद पीड़िता ने फोन कर दी है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करने के बाद पीड़ित महिला को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था-

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से रामपुर जनपद के रहने वाले शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इसी शक की वजह से अक्सर पति व पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। 

मिल ही जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अचानक पति हिंसक हो गया और उसने पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस दौरान पति ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को भी तार से सिल दिया। 

महिला की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया-

इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

महिला ने बताया कि सुबह जब वह सो रही थी, तो शख्स ने उसके मुंह में कपड़ा दे दिया और हाथ, पैर पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट में को तार टांके लगा दिए। पीड़िता ने बताया कि शक की वजह से पति ने इस घटना को अंजाम दिया। 

इस मामले में पति व पुलिस का बयान ये है-

आरोपी ने इस मामले में कहा है कि उसकी पत्नी उसे धोखा रही थी और वह दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध बनी रही थी। शख्स का कहना है कि वह मजदूरी करके अपनी पत्नी के सभी जरूरतों को पूरा करता है लेकिन पत्नी उसे धोखा देती है। इसीलिए गुस्सा में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

इस मामले में पुलिस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि महिला की शिकायत के बाद उसका अस्पताल में जांच कराया गया है, महिला के शरीर पर चोट की पहचान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Web Title: UP Suspecting wife's fidelity, man sews her genital in Rampur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे