लाइव न्यूज़ :

यूपी: सिपाही ने शराब के नशे में बनारस की सड़कों पर काटा जमकर गदर, दिवाली के नाम पर मांग रहा था रंगदारी, देखिए तस्वीरें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2022 16:49 IST

वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी वर्दी में एक नशेबाज ने नशे में धुत होकर दुकानदारों से दिवाली के नाम पर पैसे वसूल रहा था। नशेबाज सिपाही जौनपुर में पदस्थापित है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबनारस के सिगरा थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के एक नशेबाज सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया खाकी को शर्मसार करने वाला सिपाही इलाके के दुकानदारों से दिवाली के नाम पर पैसे मांग रहा थावह नशे में इस कदर चूर था कि सूचना के बाद मौके पर पहुचे पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया था

वाराणसी: नशे में धुत सिपाही बनारस की सड़कों पर सरेआम रंगदारी मांगते हुए पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक शहर के सिगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया लाईन इलाके में लबे सड़क लगे बाजार में रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी वर्दी में एक नशेबाज नशे में धुत होकर दुकानदारों से पैसे वसूलने लगा।

खाकी को शर्मसार करने वाला इस सिपाही ने पूरे इलाके में जमकर हंगामा किया और सरेआम दुकानदारों को समाना फेंकने के साथ उनकी दुकान को उलट देने की धमकी देते हुए रुपये की मांग करने लगा। बताया जा रहा है कि वह इस कदर शराब के नशे में चूर था कि वह न तो ठीक से खड़ा हो पा रहा था और न ही खुद को संभाल पा रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वो दिवाली के नाम पर दुकानदारों से पैसे की मांग कर रहा था और रह-रहकर सड़क पर गिर जा रहा था। चूंकि वो पुलिस की खाकी वर्दी में था तो दुकानदारों ने उसे सहारा देकर उठाया और समझाने की कोशिश की। लेकिन वो उनसे पैसे लेने की बात करता रहा। करीब एक घंटे तक वह दुकानदारों से पैसों की मांग करता रहा। जिसके बाद तंग आकर दुकानदारों ने सिगरा थाने की पुलिस को सूचित किया।

थाने से सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में रोडवेज चौकी प्रभारी आदित्य सिंह चार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई आदित्य सिंह को देखकर नशे में धुत सिपाही और भी भड़क गया और उन्हें भी अपशब्द कहने लगा। दरोगा आदित्य सिंह और सिपाहियों ने मौके पर उसे बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो आखिरकार चार सिपाहियों ने उसे बैटरी रिक्शा में लादा और सीधे रोडवेज चौकी ले गये।

वहां भी पहुंचने पर उसकी हरकतें जारी रहीं। उसके बाद रोडवेज चौकी प्रभारी आदित्य सिंह ने उसे सिपाहियों के साथ जिला अस्पताल कबीरचौरा में मेडिकल कराने के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि शराब के नशे में धुत सिपाही जौनपुर में पदस्थापित है। मेडिकल कराने के बाद उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जौनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यलय को भी सूचित कर दिया गया है और वहां से भी उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी हो गये हैं।

टॅग्स :वाराणसीKashiउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने