लाइव न्यूज़ :

यूपी: थाना प्रभारी ने महिला को पुलिस चौकी में कहा चरित्रहीन तो पीड़िता ने खा ली जहर, मामला सामने आने पर जांच हुई शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2022 09:34 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जांच हो रही है और आरोप साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के पीलीभीत में महिला को कथित तौर पर चरित्रहीन कहे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस वाले ने महिला को यह बात थाने में कही है। इस घटना के बाद महिला ने जहर खा लिया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) द्वारा कथित तौर पर चरित्रहीन कहे जाने से आहत एक महिला द्वारा जहर खाकर जान देने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेटी के साथ हुए अत्याचार की शिकायत लेकर महिला शुक्रवार को माधोटांडा थाने गई थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर द्वारा चरित्रहीन कहे जाने से आहत महिला ने घर आकर जहर खा लिया था। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

मामला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के संज्ञान में आने के बाद तत्काल क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूरनपुर को पूरे मामले की जांच सौंप दी गई। सीओ ने माधोटांडा पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें वह शिकायत करने थाने गई थी। जब इंस्पेक्टर द्वारा यह बात पीड़िता को कही गई है। 

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि महिला के परिजनों ने माधोटांडा थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच सीओ पूरनपुर को सौंपी गई और वह जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में उन्होंने अपडेट देते हुए बताया कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है। 

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता से शहर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने मिलकर मामले की जानकारी ली। पूरी घटना की जानकारी करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने