लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उन्नाव में महिला और बेटियों के शव बरामद, पारिवारिक विवाद को लेकर हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: May 26, 2020 20:18 IST

उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव जिले के औरास क्षेत्र में एक सूखे तालाब के किनारे एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिलने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों ने बताया कि सरोजिनी और उसके पति अनन्तू के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।जब ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले तब उन्होंने ये शव देखे और पुलिस को सूचना दी।

उन्‍नाव: उन्‍नाव जिले के औरास क्षेत्र में मंगलवार को एक सूखे तालाब के किनारे एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि तियर के टिकरा गांव के पास सूखे पड़े तालाब के किनारे एक महिला और उसकी दो बच्चियों के शव मिले। उनके गले में फंदे पड़े थे। 

ग्रामीण ने पुलिस को दी सूचना

जब ग्रामीण सुबह शौच के लिए निकले तब उन्होंने ये शव देखे और पुलिस को सूचना दी। वीर के अनुसार तीनों की पहचान पड़ोस के गांव पूरन खेड़ा निवासी चंद्र पाल की विवाहिता पुत्री सरोजिनी (35) और उसकी दो बेटियों शिवानी (09) और रोशनी (07) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला जांच करने के निर्देश दिये गये। प्रथम दृष्ट्या यह पारिवारिक विवाद लगता है। 

पति और देवर से की जा रही पूछताछ

मृत महिला के पति और देवर को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्‍द ही घटना का खुलासा हो जायेगा। ग्रामीणों ने बताया कि सरोजिनी और उसके पति अनन्तू के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले विवाद के चलते ही वह अपने मायके आ गई थी, मगर अनन्तू उसे अपने साथ विदा करा लाया था। वह सोमवार दोपहर वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके पूरनखेडा के लिए निकली थी, मगर रास्ते में ही तीनों की हत्या कर दी गयी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला