लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन के दौरान नोएडा में 60 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 26, 2020 14:27 IST

पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 लीटर कच्ची शराब, एक प्लास्टिक का ड्राम, एक एल्युमिनियम का पतीला, दो छोटे ड्राम, दो किलोग्राम यूरिया, एक भट्टी और 500 लीटर लहन बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपियों की पहचान तारा चंद तथा कमल के तौर पर करके दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों के साथ इश धंधे में काम करने वाले अन्य लोगों की तालाश कर रहे हैं।

नोएडा:  ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को कच्ची शराब बेचने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को रबूपुरा पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा सीमा के पास स्थित गांव पलहाका के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में छापा मारा। वहां से पुलिस ने तारा चंद तथा कमल को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब, एक प्लास्टिक का ड्राम, एक एल्युमिनियम का पतीला, दो छोटे ड्राम, दो किलोग्राम यूरिया, एक भट्टी और 500 लीटर लहन बरामद किया है। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि इनके साथ कुछ और लोग भी कच्ची शराब बनाने के धंधे में संलिप्त हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास