यूपी में BJP नेता कथित तौर पर नाबालिग लड़कों का करता था यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Published: January 14, 2021 11:10 AM2021-01-14T11:10:25+5:302021-01-14T11:13:53+5:30

63 वर्षीय भाजपा नेता राम बिहारी को नाबालिग लड़कों के यौन शोषण के आरोप में जालौन की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

UP: Jalaun BJP leader held for sexually assaulting minor boys | यूपी में BJP नेता कथित तौर पर नाबालिग लड़कों का करता था यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस ने इस मामले की सूचना मिलते ही राम बिहारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।इसके बाद जांच में पुलिस के हाथ राम बिहारी से जुड़े इन आरोपों से संबंधित दो वीडियो मिले हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जालौन में 2 नाबालिग लड़कों का यौन शोषण करने व वीडियो बनाने के आरोप में बीजेपी नेता राम बिहारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने पाया था कि आरोपी उसके कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यौन हमलों को रिकॉर्ड करता था। 

इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पीड़ित बच्चों का आरोप है कि भाजपा नेता राम बिहारी ने उन दोनों के अलावा करीब 5 अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही किया है। 

राम बिहारी से जुड़े इन आरोपों से संबंधित दो वीडियो मिले-

पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलते ही राम बिहारी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद जांच में पुलिस के हाथ राम बिहारी से जुड़े इन आरोपों से संबंधित दो वीडियो मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने राम बिहारी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। 

भाजपा ने राम बिहारी को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया-

मिल रही जानकारी के मुताबिक जालौन भाजपा ने कार्रवाई करते हुए राम बिहारी को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इसके अलावा, गिरफ्तारी के बाद 63 वर्षीय भाजपा पदाधिकारी राम बिहारी को जालौन की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और फिर कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

आरोपी बच्चों को अपने साथ कमरे में ले जाकर उसका यौन शोषण करता था-

इस मामले की जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी बच्चों को अपने साथ कमरे में ले जाकर उसके साथ यौन शोषण करता था और कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वह रिकॉर्ड करता था।

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि बिहारी इलाके के पांच अन्य बच्चों के साथ अक्सर यौन उत्पीड़न भी करता था और उनके वीडियो रिकॉर्ड करता था। पुलिस ने बिहारी का लैपटॉप, हार्ड डिस्क और डीवीडी प्लेयर भी जब्त किया है। 

भाजपा के जालौन जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने ये कहा-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीड़ितों के माता-पिता दैनिक मजदूर हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जालौन जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील गुप्ता के खिलाफ जांच कराने का फैसला किया है, जिन्होंने बिहारी को नियुक्त किया था।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अच्छी प्रतिष्ठा वाले व्यक्ति को नियुक्त करना सुनील गुप्ता की जिम्मेदारी है। राम बिहार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहारी के बारे में लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय को भी वह एक रिपोर्ट भेजेंगे।

Web Title: UP: Jalaun BJP leader held for sexually assaulting minor boys

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे