UP: लव जिहाद मामले में जेल में पति, नारी निकेतन में गलत इंजेक्शन से पत्नी का हुआ गर्भपात, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Published: December 16, 2020 08:30 AM2020-12-16T08:30:49+5:302020-12-16T08:34:10+5:30

सोमवार को नारी निकेतन में बंद लड़की की तबीयत खराब हुई। इसके बाद उसे मुरादाबाद के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UP: Husband in jail in Love Jihad case, abortion of wife due to wrong injection in Nari Niketan, know the whole matter | UP: लव जिहाद मामले में जेल में पति, नारी निकेतन में गलत इंजेक्शन से पत्नी का हुआ गर्भपात, जानें पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsइस दौरान महिला जिला अस्पताल की डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद बताया था कि वह गर्भवती है।इसी दौरान सोमवार को ही उक्त लड़की अपनी सुसराल कांठ पहुंच गई।

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लव जिहाद मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में नए "लव जिहाद" कानून के तहत पति को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रशासन द्वारा मुरादाबाद की 22 वर्षीय महिला को आश्रय गृह भेज दिया गया था। मंगलवार को महिला ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण गर्भपात हो गया। उसने यह भी कहा कि उसे नारी निकेतन में प्रताड़ित किया गया था। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, पत्रकारों से बात करते हुए महिला ने आरोप लगाया कि नारी निकेतन नामक संरक्षण गृह के कर्मचारियों ने उसकी बिगड़ती हालत को नजरअंदाज कर दिया था। इसके बाद महिला को अस्पताल ले गए, जहां एक डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद उसका गर्भपात हो गया।

लड़की को जिला महिला अस्पताल से उसकी ससुराल भेज दिया गया-

इस मामले में जिले के पुलिस कप्तान के मुताबिक उस लड़की को जिला महिला अस्पताल से उसकी ससुराल भेज दिया गया है। आगे मामले की जांच चल रही है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसके साथ जिला महिला अस्पताल और नारी निकेतन में बहुत बुरा व्यवहार किया गया है।

डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद बताया था कि वह गर्भवती है-

दरअसल, सोमवार को नारी निकेतन में बंद लड़की की तबीयत खराब हुई। इसके बाद उसे मुरादाबाद के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान महिला जिला अस्पताल की डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद बताया था कि वह गर्भवती है। उसके गर्भ में बच्चा है। लेकिन, उसकी जांच के लिए स्पेशल टेस्ट टीवीएस की जरूरत है।

नारी निकेतन में भी उस पर बहुत अत्याचार किया गया: महिला

इसी दौरान सोमवार को ही उक्त लड़की अपनी सुसराल कांठ पहुंच गई। जहां उसने बताया कि महिला अस्पताल के अंदर उसे इंजेक्शन दिया गया था। जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। नारी निकेतन में भी उस पर बहुत अत्याचार किया गया।
 

Web Title: UP: Husband in jail in Love Jihad case, abortion of wife due to wrong injection in Nari Niketan, know the whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे