लाइव न्यूज़ :

यूपी में गौशाला की आड़ में शराब की अवैध फैक्टरी का भांडाफोड़, सात गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 5, 2021 08:40 IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गौशाला की आड़ में अवैध शराब की फैक्टरी चलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शराब की अवैध फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़करोड़ों रुपये की शराब और इसे बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बरामद भूसे और पुआल में छुपा कर रखी गई सैकड़ों पेटी शराब बरामद की गई, पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हथिगंवा क्षेत्र में शराब बनाने की कथित अवैध फैक्टरी का भांडाफोड़ किया है, जो गौशाला की आड़ में चलाई जा रही थी। वहां से करोड़ों रुपये की शराब और इसे बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बरामद करने के साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा पर्सीपुर झाझामऊ में की गई संयुक्त कार्रवाई में गौशाला की आड़ में चलाई जा रही शराब बनाने की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा गया।

भूसे और पुआल में छुपाई गई थी शराब

इस दौरान गौशाला में भूसे और पुआल में छुपा कर रखी गई सैकड़ों पेटी शराब बरामद की गई। यह शराब अवैध रूप से बनाई गई थी।

प्रकाश ने बताया कि गौशाला में खुदाई के दौरान भी भारी मात्रा में शराब तथा इसे बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बरामद किए गए। बरामद शराब की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्रकाश ने बताया कि गौशाला तथा अन्य संभावित ठिकानों पर व्यापक पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई का काम जारी है।

उन्होंने बताया कि गौशाला की आड़ में संचालित की जा रही यह फैक्टरी शराब माफिया गुड्डू सिंह की है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 20 लोगों की पहचान कर ली गई है।

तोमर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 45 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

तोमर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बनाई गई शराब की बरामदगी के अभियान के तहत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शराब बनाने की अवैध फैक्टरी और एक दुकान पर छापा मारकर लगभग 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने