लाइव न्यूज़ :

उप्र: दलित महिला का यौन उत्पीड़न कर कपड़े उतरवाने के लिए किया गया मजबूर, बनाया वीडियो, 7 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 08:19 IST

इस गिरफ्तारी पर बोलते हुए कोतवाली थाना के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354बी और 506, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून की धारा 3 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दलित महिला का यौन उत्पीड़न हुआ है। आरोपियों ने महिला के कपड़े भी उतरवाए और घटना का फिल्म भी बनाया है। पुलिस ने इस आरोप में सात लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले एक दलित महिला के साथ यौन उत्पीड़न और मजबूरन कपने उतरवाने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार, 30 वर्षीय दलित महिला का सात लोगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया है। 

यही नहीं आरोपियों ने बंदूक का डर दिखाते हुए उसे कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया था और इस पूरे घटना का वीडियो भी बनाया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। 

क्या है पूरा मामला

अधिकारियों ने बताया कि घटना मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे लोग शेयर कर इसकी कार्रवाई की मांग कर रहे है। 

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वह घास काटने के लिए एक खेत में गई थी, जहां सात लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बंदूक के बल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने के बाद उसका वीडियो बनाया है। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज हुआ है

कोतवाली थाना के प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354बी और 506, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून की धारा 3 और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। 

इस आरोप में 7 लोग हुए है गिरफ्तार

इस पर बोलते हुए मिश्रा ने बताया कि रविवार को मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्दुल के रूप में की है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुररेपवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो