लाइव न्यूज़ :

कई शादियां करने वाले दुल्हे ने निकाह से पहले रखी 10 लाख रुपए कैश की मांग, फिर जो हुआ वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: December 19, 2021 08:06 IST

गाजियाबाद की एक शादी में दुल्ही की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दुल्हे पर दहेज देने के बावजूद और कैश मांगने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दहेज की मांग पर दुल्हे की कुटाई का मामला सामने आया है। दहेज देने के बावजूद भी दुल्हे द्वारा 10 लाख रुपए नगद की मांग पर लड़की वाले भड़क गए।लड़की के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भारत:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शादी के दौरान दुल्हे की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की वालों के तरफ से यह आरोप है कि दुल्हा और उसके पिता ने निकाह से पहले 10 लाख रुपए की मांग की थी। उनका यह भी कहना है कि वे पहले ही दहेज में उनके सभी मांग को पूरा किया जा चुका है। मांग को पूरी करने के बावजूद 10 लाख रुपए के मांगने पर लड़की के घर वाले भड़क गए और ऐसे में दुल्हे की जमकर कुटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामला को शांत किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देख लोग खूब मजे ले रहे हैं।

दहेज देने के बावजूद भी दुल्हे की मांग पूरी नहीं हुई

शिकायत के अनुसार, आगरा के रहने वाले मुजम्मिल हुसैन पर आरोप है कि उसने दुल्हन के भाई अनस से शादी से पहले 10 लाख रुपए नकद की मांग की। इस पर लड़की के भाई का कहना था कि वे पहले ही दहेज में 3 लाख रुपए नकद और करीब एक लाख रुपए की डायमंड रिंग दे चुके थे। लेकिन इसके बावजूद दुल्हे का पेट नहीं भरा था और वे निकाह से पहले 10 लाख रुपए नकद की मांग कर डाली। दुल्हे की इस डिमांड को सुनकर लड़की वाले भड़क गए और उसकी बैंकट हॉल में ही जमकर पिटाई कर दी। दुल्हे की पिटाई को देख साथ आए बाराती भी वहां से भाग गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत किया।

दुल्हे पर कई शादियां करने का लगा है आरोप

लड़की के भाई अनस ने दुल्हे पर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि उसकी पहले भी कई शादियां हो गई है। दुल्हे के परिवार वालों ने लड़की वालों को धोखे में रखकर यह रिश्ता पक्का किया था। पुलिस का यह कहना है कि इस मामले में लड़की के भाई की शिकायत पर आरोपी मुजम्मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस बीच शादी के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

टॅग्स :क्राइमभारतउत्तर प्रदेशगाजियाबादवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला