लाइव न्यूज़ :

UP News: जिन हाथों से खाना खिलाया उन्हीं से बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी दी जान; मां और दो बच्चों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 10:07 IST

UP News: उन्होंने बताया कि महिला का पति और अन्य परिजन सतना में है

Open in App

UP News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर निगल लिया, जिससे महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव इटवां डुडैला में शनिवार शाम बब्बू यादव की पत्नी ज्योति यादव (28) ने अपने बच्चों बुलबुल (एक), चंद्रमा (तीन) और दीपचंद्र (पांच) को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर निगल लिया।

उन्होंने बताया कि हालत खराब होने पर परिजन चारों को मझगवां अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शाम सात बजे बुलबुल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने महिला और दो बच्चों को सतना के अस्पताल रेफर किया, जहां करीब आठ बजे रात में ज्योति और बेटे चंद्रमा की भी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल दीपचंद्र का उपचार किया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घर से कुछ पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी गंध से प्रतीत होता है कि वह संभवत: जहर है। उन्होंने बताया कि महिला का पति और अन्य परिजन सतना में है, उनसे पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी