लाइव न्यूज़ :

UP Crime: मामा-मामी ने की भांजे की हत्या, बोरे में भर कर फेंका शव; कत्ल के पीछे थी ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 11:00 IST

UP Crime:  उन्होंने बताया कि छानबीन में चेतराम और उसकी पत्नी सुंदरी देवी द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले जिसके बाद बृहस्पतिवार को दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

UP Crime:  बइराइच जिले के एक गांव में पुलिस ने एक दंपति को अपने भांजे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दंपति ने अपने 22 वर्षीय भांजे को अपने परिवार की एक लड़की के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसकी हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि भानु प्रताप उर्फ ​​सुधीर का शव 29 मार्च को धर्मनपुर गांव के बाहर एक स्कूल के पास एक बोरे में मिला था और उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने संवाददाताओं से बताया कि बहराइच का औराही गांव निवासी भानु प्रताप उर्फ सुधीर (22) रामगांव थानांतर्गत धर्मनपुर में अपने मामा चेतराम गौतम के घर आया था तभी यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि भानु के पिता कमलेश कुमार ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप चेतराम और उसके परिवार पर लगाया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, फोन कॉल विवरण, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य का विश्लेषण किया गया।

उन्होंने बताया कि छानबीन में चेतराम और उसकी पत्नी सुंदरी देवी द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले जिसके बाद बृहस्पतिवार को दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘दंपति ने भानु को उनके परिवार की एक लड़की के साथ कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की नीयत से शव के गले में रस्सी लपेटकर, उसे बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से गांव के बाहर स्थित एक सरकारी स्कूल के निकट फेंक दिया।’’ तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?