लाइव न्यूज़ :

UP: आजमगढ़ में सर्राफा की दुकान से 42 लाख की लूट, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By भाषा | Updated: February 13, 2020 14:33 IST

आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने घटना को दुस्साहसिक बताते हुए कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें तैनात की गयी हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना को गंभीरता से लेते हुए दुबे ने तीन उपनिरीक्षकों समेत छह पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस—पास के दुकानदारों ने लुटेरों पर ईंट—पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान पर धावा बोल कर करीब 42 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये और विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर पांच लोगों को घायल कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के मामले में तीन उपनिरीक्षकों समेत छह पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दुबरा बाजार में बुधवार की शाम दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में स्थित संजय कुमार सेठ की सर्राफा की दुकान पर धावा बोला और तमंचा दिखा कर करीब 42 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये। उन्होंने बताया कि व्यवसायी ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आस—पास के दुकानदारों ने लुटेरों पर ईंट—पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर लोगों पर गोलियां चलायीं, जिससे पांच लोग घायल हो गये। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गये।

आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दुबे ने घटना को दुस्साहसिक बताते हुए कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें तैनात की गयी हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए दुबे ने तीन उपनिरीक्षकों समेत छह पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया।

वहीं, उन्होंने जिले की स्वाट टीम के प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए होमगार्ड्स के एक जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये