उन्नाव रेप-आग कांड: पीड़िता की हालत गंभीर, दिल्ली भेजे जाने की संभावना

By भाषा | Published: December 5, 2019 03:03 PM2019-12-05T15:03:23+5:302019-12-05T15:03:23+5:30

सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि पीड़िता को 90 फीसदी जली अवस्था में सुबह करीब सवा दस बजे इलाज के लिए लाया गया। उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों की एक टीम निरंतर उसकी निगरानी कर रही है। उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

Unnao rape-fire case: victim condition critical, likely to be sent to Delhi | उन्नाव रेप-आग कांड: पीड़िता की हालत गंभीर, दिल्ली भेजे जाने की संभावना

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsसूत्रों से जानकारी मिली है कि पीड़िता को दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल भेजा जा सकता है।इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता को लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने बताया है कि वह 90 फीसदी तक जल गई है और उसकी हालात बहुत गंभीर है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीड़िता को दिल्ली में किसी बड़े अस्पताल भेजा जा सकता है। सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) डॉ. आशुतोष दुबे ने 'भाषा' को बताया कि ''पीड़िता को 90 फीसदी जली अवस्था में सुबह करीब सवा दस बजे अस्पताल लाया गया। उसे तुरंत बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों की एक टीम निरंतर उसकी निगरानी कर रही है। उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।''

उनसे जब पूछा गया कि पीड़िता को क्या दिल्ली भेजे जाने की संभावना है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं कुछ नही कह सकता हूं, इस बारे में प्रदेश शासन फैसला लेगा।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम बेहतर इलाज प्रबंधन में लगी है। दुबे ने बताया कि पहली नजर में पीड़िता को देखने से लगता है कि उसे किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है, बाकी यह जांच का विषय है।

वहीं उनसे पीड़िता के परिवार के अस्पताल में नजर न आने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले में एक बलात्कार पीड़िता (20) को बृहस्पतिवार तड़के पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार वारदात बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। इस मामले में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Web Title: Unnao rape-fire case: victim condition critical, likely to be sent to Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे