लाइव न्यूज़ :

उन्नाव केस: आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप करने से पहले किया था शादी के समझौते पर हस्ताक्षर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 12, 2019 09:10 IST

शादी के समझौते में लिखा है, ''हम घोषणा करते हैं कि हमने अपनी स्वतंत्र इच्छा से हिंदू परंपरा के अनुसार, 15 जनवरी 2018 को एक मंदिर में हमारी शादी को संपन्न किया है। हम एक दूसरे के साथ पत्नी और पति के रूप में रह रहे हैं। हम किसी भी कानूनी अड़चन से बचने के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के साथ बलात्कार करने से पहले मुख्य आरोपी ने उसके साथ शादी के समझौते पर हस्ताक्षर किया था।शादी के समझौते के मुताबिक, 15 जनवरी 2018 को एक मंदिर में पीड़िता का विवाह संपन्न हुआ था।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप और आग कांड में पीड़िता की मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले की परतें खुल रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीड़िता के साथ बलात्कार करने से पहले मुख्य आरोपी ने उसके साथ शादी के समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

शादी के समझौते में लिखा है, ''हम घोषणा करते हैं कि हमने अपनी स्वतंत्र इच्छा से हिंदू परंपरा के अनुसार, 15 जनवरी 2018 को एक मंदिर में हमारी शादी को संपन्न किया है। हम एक दूसरे के साथ पत्नी और पति के रूप में रह रहे हैं। हम किसी भी कानूनी अड़चन से बचने के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।" 

रेप के मामले में पीड़िता के वकील एसएन मौर्य ने एएनआई को बताया, मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी पीड़िता से केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा था।

बता दें कि मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। पुलिस ने पीड़िता को जलाकर मारने वाले पांच आरोपियों में से दो शिवम और शुभम त्रिवेदी को चार्जशीट में अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। 

पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का उल्लेख हैं, जिसमें मोबाइल फोन शामिल है। मामले को लेकर कई लोगों की गवाही दर्ज की गई है। 

दुष्कर्म के आरोपियों शिवम और शुभम पर सबूत नष्ट करने और पीड़िता को डराने-धमकाने का भी आरोप चार्जशीट में है। 

चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, जोकि हत्या से संबंधित हैं, वह भी शामिल की गई है। 

बता दें कि इस केस के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते 5 दिसंबर को पीड़िता रेप मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली की अदालत जा रही थी, तभी उन्नाव के बिहार इलाके में आरोपियों ने उसे रोककर जिंदा जला दिया। 

6 दिसंबर को पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पहले आक्रोशित चल रही जन भावनाओं को और तेजी प्रदान की थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का कहना है इस मामले में मौत से पहले दिए गए पीड़िता के बयान को भी आरोपियों को सजा देने का आधार माना जाएगा।

बता दें कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि शुभम और उसके दोस्त शिवम ने पिछले वर्ष 12 दिसंबर को उसका बलात्कार किया था। पीड़िता ने इस वर्ष 5 मार्च को मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउन्नाव गैंगरेपरेपगैंगरेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...