नवरात्र में धन कमाने के लिए अपने ही भतीजे को जिंदा दफन कर रहा था फूफा, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 28, 2022 07:17 AM2022-09-28T07:17:16+5:302022-09-28T07:24:27+5:30

पुलिस उपाधीक्षक (बांगरमऊ) पंकज कुमार ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी शुभम गोस्वामी (23) की तहरीर के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Uncle was burying his own nephew alive to earn money in Navratri police arrested four people | नवरात्र में धन कमाने के लिए अपने ही भतीजे को जिंदा दफन कर रहा था फूफा, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

नवरात्र में धन कमाने के लिए अपने ही भतीजे को जिंदा दफन कर रहा था फूफा, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

Highlights पुलिस ने उसके फूफा मुन्ना लाल पांडे और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। फूफा ने उससे कहा था कि उसे ‘‘भू समाधि’’ दी जाएगी, जिससे लोग वहां दान चढ़ाएंगे।गोस्वामी ने अपने फूफा और तीन अन्य लोगों पर उसे मारने के प्रयास का आरोप लगाया है।

उन्नावः उन्नाव में बांगरमऊ इलाके के ताजपुर गांव में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को जिंदा दफनाने के आरोप में उसके फूफा एवं तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित को बचा लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों ने नवरात्रों के दौरान लोगों को आकर्षित करने और दान के माध्यम से धन कमाने के प्रयास में यह काम किया।

पुलिस उपाधीक्षक (बांगरमऊ) पंकज कुमार ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी शुभम गोस्वामी (23) की तहरीर के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके फूफा मुन्ना लाल पांडे और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान प्रभाशंकर शुक्ला, सतीश चंद्र और शिवकेश दीक्षित के रूप में हुई है।

गोस्वामी ने आरोप लगाया कि उनके फूफा ने उससे कहा था कि उसे ‘‘भू समाधि’’ दी जाएगी, जिससे लोग वहां दान चढ़ाएंगे। गोस्वामी ने अपने फूफा और तीन अन्य लोगों पर उसे मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Uncle was burying his own nephew alive to earn money in Navratri police arrested four people

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे