लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 2 कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज

By बृजेश परमार | Updated: April 7, 2023 20:25 IST

लोकायुक्त उज्जैन ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन के लेखापाल एवं जिला सहकारी बैंक आलोट के बाबू के विरूद्ध अपराध दर्ज किया

Open in App
ठळक मुद्देलोकायुक्त पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर दोनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कियाआरोप है कि अशोक शर्मा ने 5,000 रुपये और दावरे ने 10,000 रुपये की मांग की थीउन्होंने आवेदक शंकरलाल से जी.पी.एफ. एवं पेंशन चालू करने के लिए अलग-अलग रिश्वत की मांग की

उज्जैन: लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के लेखपाल अशोक शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक आलोट के बाबू चंचल दावरे के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने आवेदक शंकरलाल योगी से जी.पी.एफ. एवं पेंशन चालू करने के लिए अलग अलग रिश्वत की मांग की थी, लेकिन रिश्वत की रकम ली नहीं। लोकायुक्त पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर दोनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

लोकायुक्त निरीक्षक दीपक शेजवार के अनुसार आवेदक शंकरलाल योगी निवासी आलोट जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय को शिकायत आवेदन दिया था। इसमें बताया था कि वह जिला सहकारी बैंक आलोट में सेल्समेन के पद पर कार्य करता था। शारीरिक परेशानी के कारण वर्ष 2022 में नौकरी छोड़ दी थी। 

जी.पी.एफ. एवं पेंशन चालू करने के लिये आवेदक ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन लेखपाल अशोक शर्मा और जिला सहकारी बैंक आलोट के बाबू चंचल दावरे से मिला था। अशोक शर्मा ने 5,000/-रूपये एवं चंचल दावरे ने 10,000/-रूपये की मांग की थी।’’ आवेदक योगी की शिकायत पर निरीक्षक दीपक सेजवार ने तस्दीक की गई एवं आरोपी चंचल दावरे और अशोक शर्मा द्वारा रिश्वत मांग की रिकॉर्डिंग कराई गई। 

आवेदक योगी के अनुसार दोनों आरोपीगणों अशोक शर्मा एवं चंचल दावरे को उसके लोकायुक्त में की गई शिकायत की शंका हो गई है एवं उन्होंने रिश्वत के पैसे नहीं लेने एवं फ्री में काम करने का बोला है। आवेदक की शिकायत सही पाने पर एवं आरोपियों द्वारा रिश्वत की मांग किये जाने पर आरोपीगणों अशोक शर्मा, लेखपाल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन उज्जैन व चंचल दावरे, बाबू जिला सहकारी बैंक आलोट जिला रतलाम के विरूद्ध अप.क्र. 00/07/2023 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो.अधि.2018) दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya PradeshEPFO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास