लाइव न्यूज़ :

J&K: टीवी कलाकार की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के दो आंतकी मारे गए, 3 दिनों में 10 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 27, 2022 10:01 IST

आईजीपी कश्मीर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज शुक्रवार तड़के कश्मीर के सौरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें लश्करे तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या करने वाले दोनों आतंकी लश्करे तैयबा से संबंधित थेमुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्टल बरामद हुई हैपिछले दस घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने लश्करे तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया है

जम्मूः दस घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में दो विभिन्न मुठभेड़ों में लश्करे तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या करने वाले दो आतंकी भी शामिल हैं। पिछले तीन दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 10 आतंकियों को मार गिराया। इनमें सात आतंकवादी लश्करे तैायबा जबकि तीन आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।

आईजीपी कश्मीर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज शुक्रवार तड़के कश्मीर के सौरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें लश्करे तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इन आतंकवादियों को ढेर करने से पहले आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लश्करे तैयबा (एलइटी) के जिन दो आतंकियों ने अमरीन भट की हत्या की थी, वे हाल ही में संगठन में शामिल हुए थे। उनकी पहचान शाहिद मुश्ताक भट और फरहान हबीब के रूप में हुई है। मुश्ताक जहां हफरू चाडूरा बड़गाम का रहनेवाला था वहीं फरहान  हकरीपोरा पुलवामा का निवासी था। आईजीपी के मुताबिक  इन दोनों ने लश्कर कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या की थी। मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्टल बरामद हुई है।

आईजीपी ने बताया कि उससे पहले बीते गुरुवार रात को जिला बड़गाम के चाडूरा इलाके में भी सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को ढेर किया। ये दोनों आतंकी वही थे, जिन्होंने 25 मई को 35 वर्षीय कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में उनका 10 वर्षीय भतीजा घायल हो गया था। हत्या के बाद से आतंकियों की तलाश में जुटे जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों ने अमरीन भट के हत्यारों को न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि रात भर चली मुठभेड़ में उन्हें मार गिराया। पिछले दस घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने लश्करे तैयबा के चार आतंकवादियों को मार गिराया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी