लाइव न्यूज़ :

Thane Murder: 2 चचेरे भाइयों पर तलवार और चाकू से हमला, दोनों की मौत; अज्ञात हमलावर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 12:00 IST

Thane Murder: पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह का फिलहात पता नहीं चल सका है।

Open in App

Thane Murder:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भिवंडी तालुका थाने के निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे थाना क्षेत्र के खरदी गांव में हुई, जब अज्ञात हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों भाइयों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह का फिलहात पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान खरदी गांव निवासी प्रफुल्ल तांगड़ी (42) और चेतन तांगड़ी (22) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :Thane Policeहत्याक्राइममहाराष्ट्रmaharshtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?