लाइव न्यूज़ :

Tripura pati murder: पत्नी पूर्णिमा ने पहले पति किंकर देबनाथ को बेहोश किया और फिर साथी अमित के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या की, 'रियल एस्टेट' कारोबार से संबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 21:12 IST

Tripura pati murder: तेलियामुरा पुलिस थाने के प्रभारी राजीव देबनाथ ने बताया, "पूछताछ के दौरान पूर्णिमा ने कबूल किया कि उसने और 'रियल एस्टेट' कारोबार में उसके साथी अमित ने 18 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देघर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कराईलोंग इलाके में मिला था।साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।पत्नी पूर्णिमा देबनाथ और उसके साथी अमित घोष को पूछताछ के लिए बुलाया।

Tripura pati murder: त्रिपुरा के खोवाई जिले में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और महिला के साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि किंकर देबनाथ (47) का शव 19 जुलाई को उनके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कराईलोंग इलाके में मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने किंकर की पत्नी पूर्णिमा देबनाथ और उसके साथी अमित घोष को पूछताछ के लिए बुलाया। तेलियामुरा पुलिस थाने के प्रभारी राजीव देबनाथ ने बताया, "पूछताछ के दौरान पूर्णिमा ने कबूल किया कि उसने और 'रियल एस्टेट' कारोबार में उसके साथी अमित ने 18 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया।" अधिकारी ने बताया कि पूर्णिमा ने पहले अपने पति को बेहोश कर दिया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

मध्य प्रदेश के मुरैना में रील बनाते समय 11 साल के बच्चे की मौत

मुरैना जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय गले में फंदा लगाने से 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवि भदौरिया ने बताया कि शनिवार शाम अम्बाह कस्बे में हुई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

उन्होंने कहा कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला करण परमार अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। घटनास्थल पर एक लड़के द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में, करण के गले में एक पेड़ से फंदा बंधा हुआ है और वह ऐसे अभिनय कर रहा है जैसे उसे दर्द हो रहा हो, जबकि उसके आसपास अन्य बच्चे खेल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, अन्य बच्चों को लगता है कि करण अभिनय कर रहा है, लेकिन कुछ देर में ही वह अचेत हो गया। पुलिस ने बताया कि करण के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?