लाइव न्यूज़ :

दिखाओ कपड़ों में मोबाइल फोन तो नहीं छिपाया.. और अध्यापकों ने कर दी गंदी हरकत, प्रिंसिपल समेत 4 के खिलाफ FIR

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 18, 2019 13:22 IST

पुलिस ने कहा, ''सभी चारों- प्रधानाचार्य और तीन शिक्षक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम की धारा 7 (यौन हमला), 8 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ई और आईपीसी की धारा 506 (आई) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्दे शनिवार को तीनों अध्यापकों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। अध्यापकों ने छात्र के पास मोबाइल फोन होने की जांच करने के नाम पर उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया था।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में केंद्रीय विद्यालय के 11वीं के एक छात्र ने प्रधानाचार्य और तीन अध्यापकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने प्रधानाचार्य और तीन अध्यापकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तीनों अध्यापकों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। अध्यापकों ने छात्र के पास मोबाइल फोन होने की जांच करने के नाम पर उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया था। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न के मामले में बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत प्रधानाचार्य और तीन अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

छात्र का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इसके अलावा पीड़ित के छोटे भाई को भी कथित तौर पर अध्यापकों द्वारा उत्पीड़ित किया गया था। 

पुलिस ने कहा, ''सभी चारों- प्रधानाचार्य और तीन शिक्षक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम की धारा 7 (यौन हमला), 8 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ई और आईपीसी की धारा 506 (आई) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।''

स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरोपों से इनकार किया है। स्कूल के करीब पांच सौ छात्रों ने मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार किया। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपपोक्सोतमिलनाडुकेंद्रीय विद्यालय संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?