लाइव न्यूज़ :

22 वर्षीय मां ने पुत्र को जन्म देकर मार डाला, प्रेमी ने शव नहर में फेंका, सीसीटीवी फुटेज ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2021 16:18 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुझक्कल की रहने वाली महिला के अलावा, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को भी कथित तौर पर शिशु की मृत देह को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृत देह को ठिकाने लगाने के लिए अगले दिन अपने प्रेमी को सौंप दिया।महिला ने शनिवार की रात बच्चे को जन्म के तुरंत बाद कथित तौर पर मार डाला।तीनों हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

त्रिशूरः केरल के त्रिशूर जिले में 22 वर्षीय विवाहिता को अपने नवजात बच्चे को कथित तौर पर मार डालने और शव को नहर में फेंकने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने हिरासत में लिया।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुझक्कल की रहने वाली महिला के अलावा, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को भी कथित तौर पर शिशु की मृत देह को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने शनिवार की रात बच्चे को जन्म के तुरंत बाद कथित तौर पर मार डाला और उसकी मृत देह को ठिकाने लगाने के लिए अगले दिन अपने प्रेमी को सौंप दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।’’ स्थानीय लोगों को मंगलवार की सुबह प्लास्टिक के बैग में लिपटा, बच्चे का शव एक खेत के पास नहर में मिला था।

आसपास की इमारतों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को बैग छोड़ने वाले दो लोगों के बारे में सुराग मिला। पूछताछ के आधार पर जांच अधिकारियों को महिला को पकड़ने में मदद मिली, जो कथित तौर पर अपनी गर्भावस्था और प्रसव की जानकारी रिश्तेदारों से छिपाने में कामयाब रही थी।

जंगल से युवक का शव बरामद

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में भेसराउ गांव के जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि भेसराउ के जंगल में एक युवक का शव मिला है और उसके सिर पर गोली लगने के निशान हैं। उन्होंने बताया कि थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

शव की शिनाख्त देहरादून दिल्ली हाइवे पर स्थित एक रेस्तरां में काम करने वाले शुभम(24) के रूप में हुई । शर्मा ने बताया कि शुभम ने गांव जाने की बात कह कर मंगलवार को रेस्तरां से छुट्टी ली थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला