चलती कार से गिरी महिला, पति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: June 12, 2019 05:12 AM2019-06-12T05:12:34+5:302019-06-12T05:12:34+5:30

 तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक महिला अपने पति द्वारा कथित रूप से धक्का दिये जाने पर चलती कार से गिर गई

The woman, who was killed by moving car, filed a case against her husband | चलती कार से गिरी महिला, पति के खिलाफ मामला दर्ज

चलती कार से गिरी महिला, पति के खिलाफ मामला दर्ज

 तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक महिला अपने पति द्वारा कथित रूप से धक्का दिये जाने पर चलती कार से गिर गई और मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना नौ जून की है। हालांकि इसमें महिला को हल्की चोट लगी है। '

पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थुडियालूर में रिहाइशी इलाके में एक सड़क पर हुई इस घटना के वीडियो में महिला को कार से गिरते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि महिला के पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों की 11 साल पहले शादी हुई थी और फिलहाल उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं था। इससे पहले उन्होंने तलाक की अर्जी भी दी थी, लेकिन बाद में साथ रहने पर राजी हो गए थे। 

Web Title: The woman, who was killed by moving car, filed a case against her husband

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे