लाइव न्यूज़ :

घरेलू परेशानियों ने निजात पाने तांत्रिक के पास गई महिला, ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने की ऐसी हरकत...जानें यहां

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2024 15:31 IST

Thane Shocker: पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कुछ घरेलू समस्याओं को हल करने के बहाने एक महिला से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 55 वर्षीय एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

Thane Shocker: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक ऐसे वारदात का पर्दाफाश किया है जिसने मनावता को शर्मसार कर दिया है। ठामे जिले की रहने वाली एक मासूम महिला के साथ बुजुर्ग तांत्रिक ने कई बार बलात्कार किया जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला एक तांत्रिक के पास अपनी घरेलू समस्याओं से परेशान होकर निजात पाने गई थी। तांत्रिक ने महिला की परेशानी हल करने के बहाने उसका बार-बार बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी शूट किए और उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस से संपर्क किया, यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या आरोपी ने अन्य महिलाओं का भी इसी तरह शोषण किया था।

आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार 

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर लिया है। 55 वर्षीय एक तांत्रिक संतोष पोद्दार उर्फ विनोद पंडित को मीरा रोड के शांति नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर धारा 376(2)(एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत गिरफ्तार कर लिया। ) और आईपीसी और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम, 2013 के अन्य प्रासंगिक प्रावधान के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

अधिकारी ने कहा कि खुद को तांत्रिक बताने वाला आरोपी इलाके में काम करता था और फेसबुक पर विज्ञापन देता था। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता कुछ घरेलू मुद्दों के समाधान की तलाश में पोद्दार के पास पहुंची और उसने कथित तौर पर उसे ठीक करने के बहाने कई मौकों पर उसके साथ बलात्कार किया। 

टॅग्स :Thane Policeमहाराष्ट्रक्राइममहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?