लाइव न्यूज़ :

ठाणेः ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका सारिका घाग ने 6 वर्षीय छात्रा के ठीक से नहीं लिख पाने पर ‘स्केल’ से पीटा, कानों पर भी मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 15:15 IST

शिक्षिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमाता-पिता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।‘स्केल’ से पीटा और उसके कानों पर भी मारा। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां से शिक्षिका की शिकायत की।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका ने छह वर्षीय एक छात्रा के ठीक से नहीं लिख पाने पर कथित तरीके से ‘स्केल’ से उसकी पिटाई कर दी, पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे सागांव गांव में हुई। मानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘शिक्षिका सारिका घाग ने बच्ची को ठीक से पढ़ाई नहीं करने और अच्छी तरह से लिख नहीं पाने के कारण ‘स्केल’ से पीटा और उसके कानों पर भी मारा। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां से शिक्षिका की शिकायत की।

इसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।’’ शिक्षिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?