लाइव न्यूज़ :

Thane Doctor Surgery: चिकित्सकों ने जख्मी पैर की जगह गुप्तांग का खतना किया!, नौ-वर्षीय लड़के के माता-पिता ने की शिकायत, जांच का आश्वासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 17:32 IST

Thane Doctor Surgery: अपनी गलती का एहसास होने पर चिकित्सकों ने जख्मी पैर की सर्जरी की। माता-पिता ने शाहपुर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तब उसके पैर में चोट लग गई थी।15 जून को शाहपुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था।चिकित्सकों ने जख्मी पैर की जगह गुप्तांग का खतना कर दिया।

Thane Doctor Surgery: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शाहपुर के एक नौ-वर्षीय लड़के के माता-पिता ने पुलिस से अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने उनके बेटे के घायल पैर की जगह गुप्तांग की सर्जरी कर दी। पीड़ित नाबालिग के माता-पिता के आरोप पर एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। नाबालिग के माता-पिता ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘पिछले महीने जब नाबालिग बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तब उसके पैर में चोट लग गई थी।

उसे 15 जून को शाहपुर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों ने उसके जख्मी पैर की जगह गुप्तांग का खतना कर दिया।" उन्होंने कहा कि बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर चिकित्सकों ने जख्मी पैर की सर्जरी की। माता-पिता ने शाहपुर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत की जांच चल रही है। जिला सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी आरोपों की जांच करेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?