लाइव न्यूज़ :

महिला से विवाद के बाद चौकीदार ने उसके सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर स्वीमिंग पूल में डुबा कर मार डाला, जानें क्यों हुआ विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2023 12:37 IST

ठाणेः बच्चा घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी नितिन कांबले ने सोमवार को कल्याण कस्बे में बच्चे का उसके स्कूल से अपहरण कर लिया।पुलिस को पता चला कि आरोपी और बच्चे की मां के बीच प्रेम संबंध थे।पुलिस ने कहा कि वह अक्सर बच्चे को स्कूल से लाता था।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महिला से विवाद के बाद एक चौकीदार ने उसके सात वर्षीय बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया कि आरोपी नितिन कांबले ने सोमवार को कल्याण कस्बे में बच्चे का उसके स्कूल से अपहरण कर लिया।

उन्होंने बताया कि जब बच्चा घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तलाश शुरू की और एक आवास परिसर के स्वीमिंग पूल में उन्हें बच्चे का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी और बच्चे की मां के बीच प्रेम संबंध थे।

लेकिन बाद में महिला ने आरोपी से दूरी बना ली, जिसके कारण उनका झगड़ा हुआ। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए कथित तौर पर बच्चे का अपहरण किया और उसे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के स्वीमिंग पूल में डुबा कर मार डाला, जहां वह पहले काम करता था। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि वह अक्सर बच्चे को स्कूल से लाता था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास