लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: कैसे हो सकते है मां-बाप, 18 महीने की बच्ची हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफनाया, पुलिस सख्ती के कारण जुर्म की पूरी दास्तां सुनाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2024 13:37 IST

Thane Crime News: मुंब्रा में रहने वाले जाहिद शेख (38) और उसकी पत्नी (28) नूरामी को 18 मार्च को की गई हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची लबीबा की हत्या कर शव को चुपचाप कब्रिस्तान में दफना दिया है। पुलिस ने जांच शुरू की और दंपति को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने सहयोग नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने जुर्म की पूरी दास्तां सुनाई।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दंपति द्वारा अपनी 18 महीने की बच्ची की कथित तौर पर हत्या किए जाने और शव को चुपचाप एक कब्रिस्तान में दफनाने की घटना के तीन सप्ताह से अधिक समय बाद पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को किसी अनजान व्यक्ति ने पत्र भेज कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि शहर के मुंब्रा में रहने वाले जाहिद शेख (38) और उसकी पत्नी (28) नूरामी को 18 मार्च को की गई हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया, ‘‘पुलिस को हाल में एक गुमनाम पत्र मिला था जिसमें बताया गया था कि दंपति ने अपनी बच्ची लबीबा की हत्या कर शव को चुपचाप कब्रिस्तान में दफना दिया है। पुलिस ने जांच शुरू की और दंपति को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में आरोपियों ने सहयोग नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने जुर्म की पूरी दास्तां सुनाई।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने बच्ची की हत्या क्यों की।’’ उन्होंने बताया,‘‘ दंपति ने बताया कि उन्होंने 18मार्च को अपनी बच्ची की हत्या की और शव को एक स्थानीय कब्रिस्तान में दफना दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकाला।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट के निशान होने की बात सामने आई है।’’ दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक (अपराध) एस ए दावने ने बताया कि दंपति को बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उन्हें 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...