लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 1991 में घर में किरोसिन डालकर पत्नी को जलाया?, 70 वर्षीय पति बाबू गुडगीराम काले 33 साल बाद अरेस्ट, 22 दिसंबर को मुंबई में पुलिस ने धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 11:48 IST

पुलिस महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी पहुंची और काले के मोबाइल फोन डेटा तथा निगरानी के आधार पर आखिरकार मुंबई पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर रूप से झुलसी महिला की बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।रविवार को जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो वह हैरान रह गया। तीन जनवरी 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ठाणेः नवी मुंबई पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में 33 साल से फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबू गुडगीराम काले (70) को रविवार को पड़ोसी मुंबई के मुलुंड उपनगर के पास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह मजदूरी करता था और आजीविका के लिए फूल बेचता था। पनवेल टाउन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि मामला 28 जनवरी 1991 का है, जब काले ने अपनी पत्नी के साथ अक्सर होने वाले घरेलू विवादों के चलते नवी मुंबई के पनवेल इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी महिला की बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद काले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। काले हालांकि गिरफ्तारी से बचता रहा और तीन दशक से अधिक समय तक छिपा रहा।

पुलिस ने फरार आरोपी का पता लगाने के लिए कई सुराग, खुफिया और तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल करते हुए उसका पीछा किया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती सुरागों से पता चला कि वह मुंबई के मुलुंड इलाके में मौजूद है। लेकिन बाद में पुलिस महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी पहुंची और काले के मोबाइल फोन डेटा तथा निगरानी के आधार पर आखिरकार मुंबई पहुंची।

उन्होंने बताया कि रविवार को जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो वह हैरान रह गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद काले को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे तीन जनवरी 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...