लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 29 वर्षीय वेल्डर की चाकू मारकर हत्या, शराब खरीदने के लिए पैसे देने से किया था इनकार और मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2023 14:03 IST

श्रीनगर पुलिस थाने के निरीक्षक किरन कुमार कबाड़ी ने बताया कि यह घटना रविवार को तड़के लगभग एक बजे हुई जब पीड़ित शौच के लिये वागले एस्टेट के राम नगर इलाके में स्थित अपने घर से बाहर निकला और 32 वर्षीय आरोपी से मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देड्राइवर के तौर पर काम करने वाला आरोपी चालक उसी इलाके में रहता था। मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे में व्यक्ति ने 29 वर्षीय वेल्डर की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसे शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर पुलिस थाने के निरीक्षक किरन कुमार कबाड़ी ने बताया कि यह घटना रविवार को तड़के लगभग एक बजे हुई जब पीड़ित शौच के लिये वागले एस्टेट के राम नगर इलाके में स्थित अपने घर से बाहर निकला और 32 वर्षीय आरोपी से मिला था। ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला आरोपी चालक उसी इलाके में रहता था।

अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत आरोपी ने पीड़ित से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे और जब उसने देने से इनकार किया तो आरोपी ने चाकू से वार कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस निरीक्षक कबाड़ी ने बताया कि पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और खून से सना चाकू बरामद कर लिया।

बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?