लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: गर्भवती पत्नी को आरोपी ने टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पीने पर किया मजबूर, इलाज के दौरान हो गई मौत, फरार पति पर मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: April 29, 2022 11:21 IST

पुलिस ने तरुण और उसके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे तेलंगाना में एक गर्भवती महिला को टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पिलाने की खबर सामने आई है।इस घटना के बाद महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से और दहेज मांग रहा था, न मिलने पर एसिड पीने पर मजबूर किया है।

हैदराबाद: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक गर्भवती महिला को उसके पति द्वारा टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पिलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद महिला की मौत हो गई है।  बताया जा रहा है कि आरोपी पति महिला से और दहेज की मांग कर रहा था जो न मिलने पर उन दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। यह झगड़ा अंत में ऐसा रूप ले लिया कि यह यह घटना घट गई है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है। यह घटना निजामाबाद के वर्णी मंडल के राजपेट थांडा में घटी है।

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले आरोपी की पत्नी कल्याणी गर्भवती हुई थी और तब से आरोपी उसे परेशान करता था। आरोपी अपनी पत्नी को यह कह कर परेशान करता था कि वह देखने में अच्छी नहीं थी। मामले में पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी पत्नी की गर्भवती होने के बाद और ज्यादा दहेज की भी मांग करने लगा था जिसके कारण दोनों के बीच में हमेशा झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब दोनों के बीच में कहा सुनी हुई तब उसके पति तरूण द्वारा उसे टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पीने पर मजबूर किया गया था। महिला के एसिड पीने से इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। 

घटना के बाद आरोपी फरार

इस घटना के बाद आरोपी पति फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। महिला के रिश्तेदारों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी समेत उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तरुण और उसके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 304-बी और 498-ए के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के रिश्तेदारों ने भी आरोपी और उसके परिवार वालों द्वारा और दहेज की मांग की पुष्टी की है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाहैदराबादहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला