लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से रिश्तेदार समेत 44 लोगों ने किया रेप, 3 साल तक हवस का शिकार होती रही लड़की

By अनुराग आनंद | Updated: January 22, 2021 12:48 IST

17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि बाल केंद्र से घर भेजे जाने के बाद उसे तीसरी बार यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान समय में 17 वर्षीय लड़की बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने 44 आरोपियों में से 20 को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली: केरल के मलप्पुरम में एक किशोर लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदारों सहित 44 पुरुषों ने उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया है। मलप्पुरम जिले की पांडिकाद पुलिस ने कहा कि उन्होंने 44 पुरुषों के खिलाफ 32 मामले दर्ज किए हैं।

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट मुताबिक, इस मामले में केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अब तक पुलिस ने इस मामले में करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

काउंसलिंग सत्र के दौरान लड़की ने अपने साथ हुए बर्बरता की जानकारी दी-

इस समय बाल कल्याण समिति के संरक्षण में 17 वर्षीय पीड़िता नाबालिग लड़की है। काउंसलिंग सत्र के दौरान लड़की ने निर्भया केंद्र के अधिकारियों को अपने साथ हुए बर्बरता के बारे में बताया। लड़की ने बताया कि यौन शोषण और छेड़छाड़ की घटना उसके साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार हुए। 

पीड़िता ने कहा कि कई बार उसके साथ यौन उत्पीड़नरेप करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उसके कोई जानकार या रिश्तेदार ही होते थे। पीड़िता अपने साथ बार-बार हो रहे इस अत्याचार से पूरी तरह से टूट गई थी।

पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने ये बयान दिया

इस मामले में पीड़ित ने सीआरपीसी के धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया है। लड़की ने कहा कि 2016 और 2017 में कई बार उसका यौन शोषण किया गया। जब वह 13 साल की थी तब से ही उसके साथ यौन उत्पीड़नरेप होने लगा था।

घटना की सूचना के बाद, तत्काल कुछ वर्ष पहले उसे स्थानीय प्रशासन ने बाल गृह भेज दिया था। लगभग एक साल पहले लड़की को उसकी मां और भाई के साथ जाने की अनुमति दी गई। घर जाने के बाद एक बार फिर से लड़की के साथ पहले की तरह घटना घटने लगी और उसने आरोप लगाया कि उसने अपने घर में ही तीसरी बार अपने रिश्तेदारों के हाथों यौन उत्पीड़न का सामना किया।

सरकारी अधिकारियों ने इस मामले में ये कहा-

इस मामले में मलप्पुरम चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष शजेश भास्कर ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी और तार्किक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह लगभग एक साल पहले बाल गृह से मुक्त होकर अपने घर गई थी, तब भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए थे।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद हनीफा ने मीडिया को बताया कि बाल गृह से रिहा होने के बाद घर गई लड़की कुछ समय बाद ही अपने घर से गायब थी और उसे पिछले दिसंबर में पलक्कड़ से खोजकर वापस निर्भया केंद्र लाया गया था। घर में अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बाद वह घर से निकली इसके बाद बाहर के भी कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

टॅग्स :रेपदुष्कर्मयौन उत्पीड़नकेरलमलप्पुरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?