लाइव न्यूज़ :

Taderu Crime News: अपनी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से "शादी", 46 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक अरेस्ट, आरोपी पहले से ही दो लड़कियों का पिता है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2023 14:59 IST

Taderu Crime News: गोदावरी जिले के भीमावरम के पास यंदागानी जिला परिषद हाई-स्कूल के हिंदी शिक्षक के. सोमराजू को लड़की को प्यार का झांसा देकर फंसाने तथा उसके गले में मंगलसूत्र बांधकर उससे ‘शादी’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले से ही दो लड़कियों का पिता है।पति पत्नी की तरह संबंध भी बनाए।यंदागंडी गांव में अपने घर लौट आई और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया।

Taderu Crime News: आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को 46 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक को अपनी 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर "शादी" करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले से ही दो लड़कियों का पिता है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोदावरी जिले के भीमावरम के पास यंदागानी जिला परिषद हाई-स्कूल के हिंदी शिक्षक के. सोमराजू को लड़की को प्यार का झांसा देकर फंसाने तथा उसके गले में मंगलसूत्र बांधकर उससे ‘शादी’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पश्चिम गोदावरी जिला दिशा (महिला सुरक्षा विंग) के पुलिस उपाधीक्षक एन. मुरली कृष्णा ने बताया, "आरोपी सोमराजू ने नाबालिग लड़की से चार महीने तक प्रेमालाप किया और उसे अपना स्मार्टफोन भी दिया। कुछ दिनों पहले वह उसे उसके घर से अपने घर ले आया और उससे शादी कर ली।"

अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर धोखे से 19 नवंबर को लड़की के साथ शादी करने के बाद सोमराजू ने उसे जबरन कुछ दिनों तक अपने साथ रखा और उसके साथ पति पत्नी की तरह संबंध भी बनाए। कृष्णा ने कहा कि लड़की आरोपी शिक्षक के चंगुल से भागने में कामयाब रही और यंदागंडी गांव में अपने घर लौट आई और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बाद में दसवीं कक्षा की छात्रा अपने पिता के साथ पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 342 और 506, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम की धारा पांच और छह तथा बाल विवाह अधिनियम की धारा नौ के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सात साल पहले सोमराजू की पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि सोमराजू को शुक्रवार को न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला