लाइव न्यूज़ :

सुपौलः इंडो-नेपाल सीमा के पास एक साथ चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया और नारेबाजी की, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2022 14:54 IST

बिहार में सुपौल के बीरपुर थाना क्षेत्र का मामला है। मृतकों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय रवि कार्की, 22 वर्षीय रितिक कुमार, 21 वर्षीय रोहित थापा और वार्ड 13 के रहने वाले 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचारों युवक आखिरी बार शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे।रविवार की सुबह चारों का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है।मृतक चारों युवक बीरपुर थाना इलाके के रहने वाले थे।

पटनाः बिहार में सुपौल के बीरपुर थाना क्षेत्र स्थित इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के नजदीक रविवार की सुबह-सुबह एक साथ चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। उधर, घटना से गुस्साये परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात विश्वकर्मा पूजा का मेला देख कर लौट रहे थे। घटना स्थल पर ही चारों युवकों की मौत हो गई। मृतक चारों युवक बीरपुर थाना इलाके के रहने वाले थे।

घटना को लेकर फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। मृतकों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय रवि कार्की, 22 वर्षीय रितिक कुमार, 21 वर्षीय रोहित थापा और वार्ड 13 के रहने वाले 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चारों युवक आखिरी बार शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे। रविवार की सुबह चारों का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बीरपुर के गोल चौक पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मृतक के परिजनों का कहना है कि चारों की हत्या की गई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टाया इसे सड़क हादसा बता रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना परिजनों को सूचना दिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बीरपुर बाजार को बंद कर दिया और कार्रवाई  की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने