लाइव न्यूज़ :

Supaul Crime News: प्रेमी जोड़े को नग्न कर पीटा, वीडियो को सोशल मीडिया पर किया वायरल, गांव के लोग ने कराई शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2024 18:37 IST

Supaul Crime News: आंख बांधकर प्रेमी के पास लाया फिर प्रेमी जोड़े के नंगा कर उसकी पिटाई किया और वीडियो बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोगों ने मेला घूमने आए एक युवक को पकड़ लिया।वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भीड़ से मारपीट न करने की गुजारिश कर रहे हैं।

Supaul Crime News: बिहार में सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रेमी युगल नग्न अवस्था में दिख रहे हैं। कुछ लोग युगल की पिटाई कर रहे हैं। युगल की पिटाई का वीडियो बीते 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक ने करजाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुबोध पासवान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मेला घूमने आए एक युवक को पकड़ लिया और फिर उससे जबरन उसका फोन छीनकर उसके प्रेमिका को फोन कर बहाना बनाकर आंख बांधकर प्रेमी के पास लाया फिर प्रेमी जोड़े के नंगा कर उसकी पिटाई किया और वीडियो बनाया।

इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका नग्न अवस्था में नजर आ रहे हैं और भीड़ से मारपीट न करने की गुजारिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर प्रेमी युगल का कहना है कि गांव के ही कुछ मनचले लड़के ने मेरे बॉयफ्रैंड के नंबर से फ़ोन कर दरवाजे पर बुलाया और जैसे हम अपने दरवाजे से बाहर निकले तो मेरे मुंह पर कपड़ा डाल दिया।

पास के एक स्कूल में ले गया। यहां पहले दोनों की पिटाई की गई। फिर नंगा कर दोनों का वीडियो बनाया गया और फिर दोबारा पिटाई की गई। इसके बाद दोनों को घर लाकर शादी करा दी गई। फिर सुबह में पता चला कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, इस मामले में करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने कहा कि घटना के बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी एक दूसरे से करा दिया।

जिसके बाद पीड़िता के पति की लिखित शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि 9 नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने कहा कि दोनों महादलित समाज से हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो