नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म, परास्नातक छात्र अरेस्ट, ऐसे किया पीड़िता को गुमराह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2022 01:47 PM2022-12-05T13:47:20+5:302022-12-05T13:47:57+5:30

यूपीः पुलिस अधिकारियों के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि परास्नातक का एक छात्र शादी का झांसा देकर उससे दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।

Sultanpur Minor raped two years pretext marriage ma student arrested thus misled the victim uttar pradesh | नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म, परास्नातक छात्र अरेस्ट, ऐसे किया पीड़िता को गुमराह

थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Highlights नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गयामामला दर्ज कर धम्मौर कस्बा निवासी आरोपी जीशान अहमद उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सुलतानपुरः सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में परास्नातक के एक छात्र को शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि परास्नातक का एक छात्र शादी का झांसा देकर उससे दो साल से दुष्कर्म कर रहा था।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) कानून और दुष्कर्म तथा जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर धम्मौर कस्बा निवासी आरोपी जीशान अहमद उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। धम्मौर के थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश : पांच वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दनकौर क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्चे से कुकर्म करने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत ऊंची दनकौर में रहने वाले पांच वर्षीय बच्चे से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने शनिवार को कुकर्म किया।

आरोपी युवक की पहचान तुषार उर्फ गुल्लू के तौर पर हुई। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बच्चे को अपने साथ छत पर ले गया था तथा उससे कुकर्म किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर थाना दनकौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Web Title: Sultanpur Minor raped two years pretext marriage ma student arrested thus misled the victim uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे