लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः पति दिलशाद ने पत्नी शन्नो से खाना मांगा, पत्नी ने छज्जे से दिया धक्का, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2025 11:27 IST

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात हुई और और परिवार का आरोप है कि पत्नी ने धक्का देकर उसकी हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान दिलशाद (40) के रूप में हुई है।दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा था, इसी दौरान पत्नी ने छज्जे से धक्का दे दिया।

सुलतानपुरःउत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की कांशीराम कॉलोनी में कथित तौर पर पत्नी के धक्का देने से छत से गिरकर पति की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात हुई और और परिवार का आरोप है कि पत्नी ने धक्का देकर उसकी हत्या की है। मृतक की पहचान दिलशाद (40) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दिलशाद रायबरेली-बांदा मार्ग पर अमहट में स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 67 में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे, घटना के बाद परिजन ने उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहन सायमा बानो के हवाले से बताया कि दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा था, इसी दौरान पत्नी ने उन्हें छज्जे से धक्का दे दिया।

आरोपी शन्नो का कहना है कि उसका पति शराब पीकर आया था और खाना खाने के बाद छत से कूद गया। शन्नो ने कहा कि वह बच्चों के साथ कमरे में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो