श्रीपेरुम्बुदुरः महिला से सोने की चेन छीनी, गोली चलाकर लोगों में दहशत फैलाया, पुलिस ने मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 11, 2021 08:16 PM2021-10-11T20:16:09+5:302021-10-11T20:16:55+5:30

श्रीपेरुम्बुदुर के मेवालुर्कुप्पम लेक के निकट आरोपी का पता लगाकर उसे घेर लिया। मुर्थसा ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

Sriperumbudur snatched gold chain woman panic people firing killed police crime case | श्रीपेरुम्बुदुरः महिला से सोने की चेन छीनी, गोली चलाकर लोगों में दहशत फैलाया, पुलिस ने मार गिराया

लोगों में दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Highlightsमहिला ने मदद की गुहार लगाई तो कुछ लोग मुर्थासा के पीछे दौड़े लेकिन उसने गोली चला दी।नईम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया।बंदूक तथा अन्य हथियार जब्त कर लिए गए। 

चेन्नईः तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर में एक महिला से कथित तौर पर चेन छीनने के बाद गोली चलाकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

झारखंड से संबंध रखने वाले मुर्थासा (25) ने श्रीपेरुम्बुदुर के टोल प्लाजा के निकट रविवार को बस की प्रतीक्षा कर रही 55 वर्षीय एक महिला से सोने की चेन छीन ली और सहयोगी नईम अख्तर के साथ फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने मदद की गुहार लगाई तो कुछ लोग मुर्थासा के पीछे दौड़े लेकिन उसने गोली चला दी। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कांचीपुरम जिला अधीक्षक ने आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गठित की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने श्रीपेरुम्बुदुर के मेवालुर्कुप्पम लेक के निकट आरोपी का पता लगाकर उसे घेर लिया। मुर्थसा ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। नईम अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया और बंदूक तथा अन्य हथियार जब्त कर लिए गए। 

Web Title: Sriperumbudur snatched gold chain woman panic people firing killed police crime case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे